Tuesday, July 17, 2012

मल्‍होत्रा की महिमा निराली है


दिल्ली विधानसभा के विपक्ष के नेता विजय कुमार मल्‍होत्रा की महिमा निराली है, वे  भाजपायी कम कांग्रेसी ज्यादा हैं। जैसा कि ज्ञात हो कि प्रो0 विजय कुमार मल्होत्रा लोकसभा में विपक्ष के उपनेता रह चुके हैं, और तब इनका सरकारी  निवास विशम्भर दास मार्ग, नई दिल्ली हुआ करता था जो आज भी वहीं पर है। क्योंकि अब प्रोफेसर विजय कुमार मल्होत्रा दिल्ली विधानसभा में विपक्ष के नेता है तो नियमानुसार उन्हें अपना निवास खाली कर देना चाहिये, लेकिन वे किसी भी हाल में इसे खाली नही करना चाहते हैं, चाहे इसके लिये उनकी या उनके पार्टी की कितनी भी छीछालेदर हो जाये। 


इस निवास को वे अपने लिये आवंटित करवाने के लिये शहरी विकास मंत्री जयपाल रेड्डी के दर पर भी खूब माथा टेका जबकि यह निवास लोकसभा पूल का है। और तो और विजय कुमार मल्होत्रा की अनेक कारगुजारियां हैं, ये दो-दो लाभ के पदों पर बैठे हैं।


वर्तमान में मल्होत्रा जी भारतीय ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष हैं, इसके साथ-साथ भारतीय तीरंदाजी संघ के भी अध्यक्ष हैं। वैसे देखा जाये तो खेलमंत्री अजय माकन अपने ही पार्टी के भ्रष्ट कांग्रेसी नेता सुरेश कलमाणी का प्रखर विरोध कर रहे हैं मगर प्रो0 मल्होत्रा क्यों चुप्पी साध रखे हैं ये बहुत ही राज का विषय है, जिस पर गहन शोध की आवश्‍यकता है?

No comments: