Saturday, November 10, 2012

हिन्दू महासभा ने राम जेठमलानी के विरूद्ध एफआईआर दर्ज करायी, भाजपा मुख्यालय पर निकालेगी उनकी शवयात्रा


डॉ0 संतोष राय

नई दिल्ली, 10 नवंबर, 2012, भगवान श्री राम पर अपमानजनक और अशोभनीय टिप्पणी करने पर भाजपा के राज्यसभा सांसद राम जेठमलानी के विरूद्ध अखिल भारत हिन्दू महासभा ने आज नई दिल्ली के थाना मंदिर मार्ग प्राथमिकी  (एफआईआर) दर्ज करायी, जिसका डीडी नं0 752-एल है।


अखिल भारत हिन्दू महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री बाबा पं0 नंद किशोर मिश्रा के नेतृत्व में केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति के सदस्य सरदार रवि रंजन सिंह, उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र द्विवेदी सहित अन्य पदाधिकारियों नें थाना मंदिर मार्ग के प्रभारी विनोद नारंग से मिले और  उनसे तत्काल राम जेठमलानी को गिरफ्तार करने की मांग की।


राष्ट्रीय महामंत्री बाबा पं0 नंद किशोर मिश्रा ने कहा कि राम जेठमलानी ने भगवान श्री राम के प्रति अभद्र टिप्पणी करके भाजपा का श्री राम विरोधी चेहरा उजागर कर दिया है। उन्होने कहा कि भाजपा छद्म हिंदुत्व के सहारे आज तक देश की हिन्दू जनता को छलती रही है। लेकिन अब हिन्दू जनता भाजपा का असली चेहरा पहचान चुकी है और हिन्दू शक्ति का भाजपा के हाथों दुरूपयोग नही होने देगी।


हिन्दू महासभा केन्द्रीय उच्चाधिकार समिति के सदस्य सरदार रवि रंजन सिंह ने कहा कि राम जेठमलानी ने भगवान श्री राम को अच्छा पति न होने का जो विवाद पैदा किया, यह विवाद भाजपा की राजनीति के पराभव का  कारण बनेगा। उन्होने कहा कि राम जेठमलानी की टिप्पणी दलित विरोधी और देश-विदेश के करोड़ों-अरबों राम भक्तो की धार्मिक भावनाओं से खिलवाड़ है। हिन्दू महासभा इसे किसी भी कीमत पर सहन नही करेगी।


हिन्दू महासभा उत्तर भारत के प्रभारी रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि राम जेठमलानी तत्काल हिन्दू समाज से सार्वजनिक क्षमा याचना करें, अन्यथा हिन्दू महासभा उनके विरूद्ध जन-आंदोलन शुरू करेगी। उन्होने कहा कि यदि राम जेठमलानी ने हिन्दू समाज से क्षमा नही मांगी तो हिन्दू महासभा भाजपा कार्यालय 11, अशोका रोड पर उनकी शव यात्रा निकालेगी और हिन्दू रीति से दाह संस्कार करेगी।
रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं राज्यसभा से सांसद विनय कटियार ने राम जेठमलानी की श्री राम के प्रति अपमानजनक टिप्पणी का समर्थन करके हिन्दू समाज के प्रति घोर अपराध किया है। उन्हें सांसद रहने का नैतिक अधिकार खो दिया है। रविन्द्र द्विवेदी ने कहा कि हिन्दू महासभा जेठमलानी और कटियार को  भाजपा से तत्काल प्रभाव से निष्कासित करने की मांग करती है। यदि भाजपा दोनों को तत्काल पार्टी से निष्कासित नही करती तो भाजपा के लाख सफाई देनें के उपरांत भी जेठमलानी की टिप्पणी में भाजपा शीर्ष नेतृत्व का समर्थन स्वतः सिद्ध होता है। हिन्दू महासभा भाजपा के राम विरोधी और हिंदुत्व विरोधी चेहरे को देश की जनता के बीच लेकर जायेगी।


हिन्दू महासभा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष अधिवक्ता सुशील मिश्र, हिन्दू स्वराज्य सेना के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष रविन्द्र भाटीदर्शन शेर सिंह भल्ला, अधिवक्ता संजय चौधरी, श्री राम आधार फाऊंडेशन की कोषाध्यक्ष अधिवक्ता संजया शर्मा, सावरकर टाइम्स के संपादक श्री जंग बहादुर क्षत्रिय सहित अनेक नेताओं ने राम जेठमलानी के विरूद्ध हिन्दू महासभा के आंदोलन को समर्थन देते हुये मण्डल और जिला स्तर पर अभियान चलाने की घोषणा की।

No comments: